BREAKING NEWS
● यूपी अब रूल ऑफ माफिया से मुक्त, रूल ऑफ लॉ कायम: सीएम योगी ● बलिया: दहेज हत्या मामले में पति, जेठ व जेठानी को आजीवन कारावास ● चेन्नई में संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ● अमेरिकी-भारतीय डॉ. रचना श्रॉफ का निधन, जिस कैंसर का इलाज खोज रहीं थीं उसी ने ली जान ● बलिया में गौ तस्कर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार ● यूपी अब रूल ऑफ माफिया से मुक्त, रूल ऑफ लॉ कायम: सीएम योगी ● बलिया: दहेज हत्या मामले में पति, जेठ व जेठानी को आजीवन कारावास ● चेन्नई में संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ● अमेरिकी-भारतीय डॉ. रचना श्रॉफ का निधन, जिस कैंसर का इलाज खोज रहीं थीं उसी ने ली जान ● बलिया में गौ तस्कर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बलिया में गौ तस्कर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एक शातिर गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी सुगनी नट (32) के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी रतसर भेज दिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 12:55 बजे पुलिस और गौ तस्करी के आरोपी के बीच मुठभेड़ की घटना हुई।

गड़वार पुलिस टीम उस समय नहर किनारे शाहपुर नट बस्ती के पास पुलिया पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी वहां मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। आरोपी ने खुद को घिरा हुआ पाया तो उसने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी रतसर भेज दिया।

घायल आरोपी की पहचान सुगनी नट (32) पुत्र अजीज नट उर्फ परशुराम नट, निवासी आलमपुर, थाना गड़वार के रूप में हुई है। आरोपी गड़वार थाने में गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले (केस नंबर 267/26) में वांछित था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, दो खोखे कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपी से पता चला कि वह अपने साथियों के साथ सड़क पर घूम रहे गौवंशीय पशुओं को वाहनों में लादकर वध के लिए बिहार ले जाने के काम में शामिल रहा है।

मामले में क्षेत्राधिकारी (नगर) सतीश कुमार शर्मा ने जानकारी दी। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच कर रही है। कानूनी कार्रवाई जारी है।

| | 🟢 WhatsApp |

Source preferences

Make Search your own with Preferred Sources

Tailor your Search experience by highlighting the sources you rely on most. Manage your selections below or discover new ones to add to your list.

Ballia News Today ballianewstoday.com
Your sources (1)
Ballia News Today ballianewstoday.com
Take me to Google Search →