BREAKING NEWS
● यूपी अब रूल ऑफ माफिया से मुक्त, रूल ऑफ लॉ कायम: सीएम योगी ● बलिया: दहेज हत्या मामले में पति, जेठ व जेठानी को आजीवन कारावास ● चेन्नई में संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ● अमेरिकी-भारतीय डॉ. रचना श्रॉफ का निधन, जिस कैंसर का इलाज खोज रहीं थीं उसी ने ली जान ● बलिया में गौ तस्कर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार ● यूपी अब रूल ऑफ माफिया से मुक्त, रूल ऑफ लॉ कायम: सीएम योगी ● बलिया: दहेज हत्या मामले में पति, जेठ व जेठानी को आजीवन कारावास ● चेन्नई में संगीतकार देवा का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ● अमेरिकी-भारतीय डॉ. रचना श्रॉफ का निधन, जिस कैंसर का इलाज खोज रहीं थीं उसी ने ली जान ● बलिया में गौ तस्कर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Ballia News Today: बलिया के चार खिलाड़ियों का अंडर-14 स्टेट क्रिकेट टीम में चयन

बलिया। क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बलिया के चार युवा खिलाड़ियों ने अंडर-14 मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में कानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की ओर से खेलेंगे।

चयनित खिलाड़ी और उनकी भूमिका

चयनित खिलाड़ियों में जनता इंटर कॉलेज, नगरा के प्रभात कुमार सिंह बल्लेबाज के रूप में शामिल हैं। आदर्श अंबेडकर शिक्षण संस्थान, सिसवार के रितीक साहू विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुने गए हैं।

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, रसड़ा के प्रखर सिंह भी बल्लेबाज के रूप में चयनित हुए हैं। गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निकासी के बॉबी बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

प्रशिक्षण और बधाई

चारों खिलाड़ी इंडियन क्रिकेट अकादमी में अनुभवी कोच अब्दुल्लाह शाह के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय, खेल शिक्षक अनुज कुमार सिंह और कोच अब्दुल्लाह शाह ने प्रभात कुमार सिंह सहित सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।

बलिया जिले से इन चार खिलाड़ियों के राज्य टीम में चयन से स्थानीय क्रिकेट परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। खिलाड़ी अब कानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।

| | 🟢 WhatsApp |

Source preferences

Make Search your own with Preferred Sources

Tailor your Search experience by highlighting the sources you rely on most. Manage your selections below or discover new ones to add to your list.

Ballia News Today ballianewstoday.com
Your sources (1)
Ballia News Today ballianewstoday.com
Take me to Google Search →