BREAKING NEWS
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जा रहे थे BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली अस्पताल में ली अंतिम सांस बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन, कैंसर से थे पीड़ित बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी विजयी बलिया में प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जा रहे थे BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली अस्पताल में ली अंतिम सांस बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन, कैंसर से थे पीड़ित बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी विजयी बलिया में प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और घर पर इलाज चल रहा था। वे प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक थे।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली में उनका इलाज घर पर चल रहा था।

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन की खबर फैलते ही रसड़ा और बलिया क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। समर्थक और शुभचिंतक इस खबर से स्तब्ध हैं।

रसड़ा से तीन बार विधायक चुने गए थे उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह बलिया जिले के नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने सरकारी स्कूल से हासिल की थी। राजनीति की शुरुआत छात्र संघ से की थी।

वर्ष 2000 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसके बाद रसड़ा विधानसभा सीट से वे लगातार तीन बार विधायक चुने गए।

साल 2012 में पहली बार बसपा के टिकट पर वे विधायक बने। 2017 और 2022 के चुनावों में भी उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद और प्रदेश में बसपा के लगभग सूपड़े साफ होने के बावजूद वे एकमात्र ऐसे विधायक थे जिन्होंने अपनी सीट बचाई।

अब उनके निधन के बाद उत्तर प्रदेश में बसपा का कोई विधायक नहीं बचा है। उन्हें पूर्वांचल की राजनीति में बसपा का चेहरा माना जाता था।

मायावती ने जताया शोक, राखी बांधती थीं

बसपा सुप्रीमो मायावती विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं। उनके निधन पर मायावती ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लंबी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहांत हो जाने की खबर अति-दुखद है। उनके परिवार तथा सभी चाहने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना है।

अखिलेश यादव और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक जताया। उन्होंने लिखा कि बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

उमाशंकर सिंह के निधन से बसपा की प्रदेश इकाई में बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि के साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

| | 🟢 WhatsApp |

Source preferences

Make Search your own with Preferred Sources

Tailor your Search experience by highlighting the sources you rely on most. Manage your selections below or discover new ones to add to your list.

Ballia News Today ballianewstoday.com
Your sources (1)
Ballia News Today ballianewstoday.com
Take me to Google Search →