BREAKING NEWS
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जा रहे थे BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली अस्पताल में ली अंतिम सांस बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन, कैंसर से थे पीड़ित बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी विजयी बलिया में प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जा रहे थे BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली अस्पताल में ली अंतिम सांस बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन, कैंसर से थे पीड़ित बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी विजयी बलिया में प्रेमी से शादी नहीं होने पर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बलिया में किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित, दबाव से फांसी लगा ली

बलिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगा ली। वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय जाहिद और इस्माइल ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जाहिद किशोरी पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी थी कि अगर शादी नहीं की तो पूरे परिवार को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा।

वीडियो जाहिद ने बनाया था। इस्माइल ने इसे शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो फैलने के बाद किशोरी बेहद आहत हो गई। शनिवार दोपहर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिवार के लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर मऊ रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।

किशोरी के भाई ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर इस्माइल कुछ दिन पहले उनके घर आया था और पिता से मारपीट का प्रयास किया था।

मां की शिकायत पर पुलिस ने जाहिद और इस्माइल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

परिवार के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक मोहम्मद इस्माइल शेख पैसा लेकर आरोपियों को बचा रहे हैं। शुक्रवार को उप निरीक्षक के जाने के बाद आरोपी उनका मजाक उड़ा रहे थे।

बांसडीह के क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जाहिद के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) के तहत धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत अश्लील सामग्री प्रसारित करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

| | 🟢 WhatsApp |

Source preferences

Make Search your own with Preferred Sources

Tailor your Search experience by highlighting the sources you rely on most. Manage your selections below or discover new ones to add to your list.

Ballia News Today ballianewstoday.com
Your sources (1)
Ballia News Today ballianewstoday.com
Take me to Google Search →